*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बीती रात चलाया गया होटलों में चेकिंग अभियान...**रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास होटलों में हुई औचक चेकिंग, होटल संचालकों में मचा हड़कंप...*

*हरिद्वार
 बीती रात चारधाम यात्रा एवं गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली नगर हरिद्वार एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं आसपास के होटलों में चेकिंग व भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग टीम ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी व्यक्ति को बिना वैधानिक पहचान पत्र के कमरा दिया गया अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को कमरा देने पर उसकी सूचना तत्काल संबंधित कोतवाली/थाने को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध महिला या पुरुष के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। हाल ही में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, चौक-चौराहों पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिन पर संज्ञान लेते हुए छापेमारी की कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा... होटल संचालकों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा असामाजिक गतिविधियों में लिप्तता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक राखी रावत,उप निरीक्षक सुनील पंत,मुख्य आरक्षी राकेशकुमार,आरक्षी जयराज,आरक्षी दीपक चंद कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--