टिहरी विस्थापित क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियो ने हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का स्वागत कर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय सलाहकार महावीर रावत ने कहा की उत्तराखंड के टिहरी की जनता के अभूतपूर्व त्याग के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध का निर्माण संभव हो पाया है। सैकड़ो टिहरी क्षेत्र के परिवार इस बांध निर्माण के कारण हरिद्वार के टिहरी विस्थापित क्षेत्र मे विस्थापित किये गये थे। इतने समय विस्थापन होने के बाद भी अब मौजूदा समय मे भी यहाँ की जनता को कई समस्याओ से जुझना पड़ रहा है। हरिद्वार प्रशासन से मांग करते है टिहरी विस्थापित छेत्र की समस्याओ का जल्द से जल्द निदान किया जाये। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की भाकियू (सर्व) व उनकी यूनियन सयुक्त रूप से मैदानी कर्षकों की हितों की लड़ाई लड़ने के साथ साथ पर्वतीय किसानों की समस्याओ के निस्तारण के लिये भी जल्द पहाड़ो पर भी एक मजबूत टीम का गठन करेगी। जिससे पहाड़ के दूरदराज किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठा समस्या का निदान करवाया जायेगा। इस दौरान मुख्यरूप से भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, श्री मती सुरेंद्रा शर्मा (प्रदेश महिला अध्यक्ष), रजत अग्रवाल (प्रदेश मीडिया प्रभारी), विनेश उनियाल (प्रदेश सचिव) श्री मती मधु नौटियाल (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष) प्रदेश सचिव गब्बर सिंह आदि मुख्य रूप से
मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--