श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ मनुष्य की खुशहाली तथा समृद्धि का प्रतीक महामंडलेश्वर स्वामी अभयानन्द सरस्वती महाराज

हरिद्वार 15 जून 2025 शौनक कुटीर आश्रम समिति हरिपुर कला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान  महायज्ञ के समापन के अवसर पर एक विशाल संत भंडारा आयोजित किया गया इस अवसर पर भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से ज्ञान की वर्षा करते हुए अनंत विभूषित तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री अभयानन्द सरस्वती महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के जीवन में सुख शांति समृद्धि की वर्षा करती है इस लोक से चले जाने के बाद परलोक में भवसागर पार करने के लियें विमान के रूप में कार्य करती है यह पावन कथा मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप तथा विकार दूर करती है उसे पाप मुक्त करते हुए तर्पित कर देती है यह कथा सभी ग्रंथों का सार है जो भी अपने जीवन में इस पावन कथा का आयोजन करता है उसके जीवन में सुख शांति समृद्धि कावास हो जाता है एवम उसके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों के संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--