गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा रजि0 में होंगे महंत, पीठाधीश्वर और अन्य पूज्य पदों पर प्रतिष्ठावान विद्वान


   महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक के बाद गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा रजि0 में होंगे महंत, पीठाधीश्वर और अन्य पूज्य पदों पर प्रतिष्ठारत—विद्वान संतों का संतो महंतो की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन

हरिद्वार: सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा और अखाड़ा परंपरा के अनुसार गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा (रजि0)में आगामी दिनों में एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। हाल ही में घोषित महामंडलेश्वर के पट्टाभिषेक के बाद अब महंत, पीठाधीश्वर, आचार्य एवं अन्य पूजनीय पदों पर भी प्रतिष्ठारत संतो को स्थापित करने हेतु होगा आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस पावन अवसर पर हरिद्वार से अनेक जाने-माने संत, महात्मा, आचार्यगण, महामंडलेश्वर एवं शिष्यगण उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल अखाड़े की आंतरिक परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह संत समाज के संगठन, मार्गदर्शन और सनातन धर्म की रक्षा हेतु नेतृत्व के चयन का एक दिव्य प्रक्रिया भी है।

🔹 आयोजन के प्रमुख बिंदु:
महामंडलेश्वर का विधिवत पट्टाभिषेक

महंत पद पर प्रतिष्ठा

पीठाधीश्वर, आचार्य, वरिष्ठ संतों का पट्टाभिषेक

वेद मंत्रों, गुरुपूजन, ध्वजारोहण और भंडारे का आयोजन

साधु-संतों की संगति एवं प्रवचन

गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा सनातन धर्म की रक्षा, संत परंपरा की गरिमा, और राष्ट्र के आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र रहा है। यह अखाड़ा वर्षों से योग, तप, सेवा, सन्यास और संस्कृति का प्रचार करता आ रहा है।

इस गरिमामयी आयोजन में भाग लेने वाले संतों में कई शंकराचार्य प्रतिनिधि, अखाड़ों के श्रीमहंत, महान तपस्वी, नागा साधु, योगीजन एवं धर्माचार्य शामिल होंगे।

गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा के वरिष्ठ संतों ने बताया कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को धर्म, त्याग, साधना और नेतृत्व की भावना से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

🔱 धार्मिक परंपराओं की जीवंतता, संत समाज का संगठन, और सनातन धर्म की अखंड ज्योति — सब एक साथ जागृत होंगे इस भव्य पट्टाभिषेक महोत्सव में।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--