Nationalदुखद खबर,बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल21

बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।  

बस में अस्सी यात्री थे सवार

अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है। 

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। 

प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही। 

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--