मुखिया महंत रामनौमी दास ने की कनखल गंगा घाट पर गंगा आरती की शुरुवात

मुखिया महंत रामनौमी दास ने की कनखल गंगा घाट पर गंगा आरती की शुरुवात                              कनखल-  धर्मनगरी हरिद्वार में श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े द्वारा गंगा घाट पर गंगा आरती की शुरुआत की गई है, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुखिया महंत रामनौमी दास महाराज द्वारा गंगा आरती का विधिवत शुभारंभ किया गया है, इस मौके पर अखाड़े के कोठारी राघवेंद्र दास, कारोबारी गोविंद दास, सूर्यांश मनी, हनुमान दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अब प्रतिदिन बड़े अखाड़े के घाट पर मां गंगा की आरती होगी, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर गंगा आरती का पुण्य अर्जित करेंगे,

भाजपा के पार्षद भूपेंद्र कुमार बड़े अखाड़े द्वारा गंगा आरती की शुरुआत किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि हरिद्वार में हर की पौड़ी पर ही गंगा आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है अब कनखल में अखाड़े के घाट पर मुखिया महंत रामनौमी दास महाराज द्वारा आरती की शुरुआत की गई है ।

.


Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--