अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की है। प्रेस को जारी बयान में श्रीमंहत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। एयर स्ट्राइक के जरिए भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को न सिर्फ नष्ट किया है बल्कि उनके आकाओ को भी साफ संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी प्रकार का आतंक बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान एवं आतंकियों के खिलाफ गुस्से का माहौल था। निर्दोष लोगों की मौत का बदला लेने के लिए हर भारतवासी की आंखों में एक इंतजार था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति और भारतीय सेना के शौर्य ने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। आतंक के खिलाफ पूरे विश्व को एकजुट होकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को केवल यही नहीं रुकना चाहिए बल्कि अब अवसर आ गया है कि आतंक का पूर्ण रूप से सफाया किया जाए। पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा कर भारत में सम्मिलित किया जाए। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत का हर नागरिक केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना करता है और हर चुनौती का जवाब देने के लिए भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। संत समाज केंद्र सरकार से मांग करता है कि भारत को कठोर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर विश्व के नक्शे से आतंक का नामों-निशान मिटा देना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--