ब्रह्माकुमारीज रुड़की ने मनाया अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस

रुड़की -ब्रह्माकुमारीज रुड़की के दक्षिण सिविल लाइंस सेवा केंद्र पर आज  अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया।मुख्य अतिथि  नगर निगम रुड़की की मेयर श्रीमती अनिता अग्रवाल ने कहा कि उन्हें ब्रह्माकुमारीज आकर एक अदभुत सुखद अनुभूति हुई है,लग रहा है जैसे वह जन्नत में आ गई हो।उन्होंने कहा कि एकाकी परिवार होने से आज रिश्ते दरक रहे है,इसलिए हमें फिर से संयुक्त परिवार प्रणाली की तरफ लौटना होगा।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के राजयोग को सीखने की भी इच्छा व्यक्त की।ब्रह्माकुमारीज रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने कहा कि परिवार से ही समाज की संरचना होती है।उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज रूहानियत में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है,जिसमे आज रुड़की मेयर अनिता बहन भी शामिल हुई है।उन्होंने मेयर अनिता देवी अग्रवाल का शाल ओढाकर व ईश्वरीय सौगात देकर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में बीके दीपिका ,बीके सपना व बीके पारुल ने भी परिवार दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर बृजपाल ,महेंद्र सिंह,श्रीगोपाल नारसन, कृष्ण छाबड़ा,अनिल कुमार, रेखा,स्नेह ,पूनम ,वर्षा, अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--