कनखल में बदमाशों ने एटीएम में लगायी सेंध, मुस्तैद पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने दादूबाग देशरक्षक तिराहे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की जगजीतपुर शाखा में एटीएम को तोड़कर उससे कैश लूटने का प्रयास किया। बदमाश अपने मकसद में कामयाब होते उससे पहले ही कनखल पुलिस गश्त करते हुए वहां पहुंच गई।
उन्हें शक हुआ तो एटीएम का शटर गिरा दिया। मौके पर थाने से और पुलिस बुला ली गई। इस दौरान बदमाशों का एक साथी हो बाहर खड़ा होकर रैकी कर रहा था वो फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने एटीएम के अंदर मौजूद बदमाशों को पकड़ लिया है, उनके पास से एटीएम काटने के औजार भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए बदमाश हरियाणा के बताए गए हैं। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है जिसे बदमाशों का बताया जा रहा है। इस कार पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को पकड़ने के दौरान थाना कनखल का एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।
पुलिस मौके पर पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस मौके पर पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है।
“पूज्य प्रभुश्री जी” के पावन सानिध्य में रानीपुर मोड़, हरिद्वार में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) की नई शाखा का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति में वर्णित चार पुरुषार्थों — धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के संदर्भ में ‘अर्थ’ की शुचिता और समाजोपयोगिता पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “सही समय पर अर्थ का सटीक नियोजन एक बड़ी कला है, जो व्यक्ति और समाज दोनों के लिए कल्याणकारी है।” इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व-कैबिनेट मंत्री एवं विधायक आदरणीय श्री मदन कौशिक जी, बैंक के जोनल हेड श्री रोहित पाठक, रीजनल हेड श्री तरुण शर्मा, शाखा प्रबंधक श्री अपूर्व दुबे, सी.ए. श्रीमती ऋचा जी, गंगा सभा के महामंत्री आदरणीय श्री तन्मय वशिष्ठ जी, महामण्डलेश्वर पूज्य श्री अखिलेश्वरानन्द गिरि जी महाराज, जनहित सेवा ट्रस्ट के सचिव आदरणीय श्री आई. डी. शास्त्री जी सहित कई अन्य सम्माननीय व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल हरिद्वार की औद्योगिक और आर्थिक उन्नति के नए द्वार खुले, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और संस्कृति की गूँज भी जनमानस तक ...
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1521 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। दिनांक 17 मई 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर, विशिष्ट अतिथि किरन जैसल, महापौर, हरिद्वार, विशिष्ट अतिथि महामण्डलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव, उदासीन भेष संरक्षक समिति, भारत, विशिष्ट अतिथि कोठारी रामवेन्द्र दास जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण राजघाट कनखल हरिद्वार, कर्मेंद्र सिंह,...
#haridwar : बाल बढ़ाने का झांसा देकर कर रहे थे गंजा: सिडकुल में पकड़ी गई नकली शैंपू फैक्ट्री, भारी खेप बरामद, तीन आरोपी सलाखों के पीछे : देखें वीडियो और पढ़ें पूरी खबर हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने उस फर्जी फैक्ट्री का खुलासा कर दिया, जहाँ बड़े ब्रांड्स के नाम पर नकली शैंपू तैयार कर बाजार में उतारा जा रहा था। बाल लंबे करने का दावा करने वाले इस नकली शैंपू से उल्टा लोग बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या झेल रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 15 लाख की तैयार खेप, 1350 लीटर कच्चा माल, पैकिंग मशीन और हजारों बोतलें जब्त कीं। तीन आरोपी पकड़े गए, जबकि एक अभी फरार है। जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान यूनिलीवर की शिकायत पर थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर एक आरोपी छत से कूदकर भाग निकला, जबकि अंदर मौजूद हसीन, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के पास न तो किसी तरह का लाइसेंस था और न ही कच्चे माल का कोई वैध रिकॉर्ड। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर जब्त खेप की जा...
Comments
Post a Comment