"आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों का विद्याबल उनके योगबल व तपोबल का प्रतिफल है।" -- स्वामी जी महाराज"आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों में अंकों की अंधी होड़ नहीं है, वे परस्पर सहअस्तित्व-प्रेम व सौहार्द जैसे मूल्यों से भी समन्वित और समलंकृत हैं। " -- आचार्यश्री महाराज

परमपूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज व परमश्रद्धेय आचार्यश्री बालकृष्ण जी महाराज द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम् में कल हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का वातावरण है । गत वर्ष की भाँति पाँच दिनों तक आचार्यकुलम् में ‘प्रतिभा अभिनंदन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रार्थना सभा में इण्टरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया गया ।
उल्लेखनीय है कि ध्यातव्य है कि इस वर्ष इण्टरमीडिएट के विज्ञान,  मानविकी व वाणिज्यवर्ग में  प्राप्तांकों का औसत क्रमशः  83.59, 90.64 व 90.85 रहा जबकि क्रमशः सिद्धेश(99%), आर्यमन(98.6%) तथा रिद्धिमा(98%) ने वर्गवार सर्वोत्तम प्रदर्शन किया । कुल मिलाकर सभी 97 विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ ही विद्यालय  का औसत 88.38 रहा। सिद्धेश ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 14 विद्यार्थियों ने सभी पाँचों विषयों में A-1 ग्रेड प्राप्त किए जबकि 32 विदयार्थियों ने विविध विषयों में शतांक अर्जित किए। 
उक्त परीक्षा में 44(45.36%) विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 30(30.92%) विद्यार्थियों ने 80-90%, 20(20.61%) विद्यार्थियों ने 70-80%, 02(02.06%) विद्यार्थियों ने 60-70% अंक अर्जित किए।  
आचार्यकुलम् प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री 'बहन जी' सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने उक्त सुअवसर पर विद्यार्थियों समेत सभी आचार्यों व कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। इस पावन अवसर पर स्वामी अर्जुनदेव जी, उपप्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी व मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--