हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब में ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया विषय पर होगा संगोष्ठी का आयोजन


 हरिद्वार, 29 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब की और से शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर ऑपरेशन सिंदूर एवं मीडिया संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार चिंतक पद्म भूषण राम बहादुर राय अपने विचारों से पत्रकारों को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के अलावा सभ्रांत नागरिक हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक आदेश त्यागी ने कहा कि पत्रकारिता के मापदंडों का पालन करते हुए निर्भीक होकर अपने मिशन को लक्ष्य तक ले जाना ही सच्ची पत्रकारिता है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पत्रकारिता से जुड़ी जानकारी को साझा किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष कांशीराम सैनी, सांस्कृतिक सचिव आशु शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, सुनीलदत्त पांडे, संजय आर्य, संजय रावल, श्रवण झा, रामचंद्र कन्नौजिया  अमित शर्मा, मनोज खन्ना, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, सुनील पाल, संदीप शर्मा, परविंदर सिंह, संदीप रावत, शिवा अग्रवाल कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--