महाराणा प्रताप के नाम से रखा श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया उद्घाटन— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने महाराणा प्रताप के बलिदान को बताते हुए युवाओं के साथ हर वर्ग के बताए प्रेरणास्रोत


हरिद्वार/ श्यामपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखवाते हुए ग्राम प्रधान के साथ वहां के निवासियों के साथ बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखे जाने से उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा।
श्यामपुर के ग्राम प्रधान योगेश चौहान के प्रस्ताव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अथक प्रयास से ग्राम श्यामपुर के मुख्य चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखा गया। जिसका बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर बोर्ड का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिए अमर है। उन्होंने किसी की अधीनता स्वीकार नहीं की, बल्कि युद्ध लड़कर अनेकों सालों तक संघर्ष की गाथा लिखी। उनके बलिदान और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी उनका नाम लेते समय युवा साहस से भर जाता है। उन्होंने कहा कि अधीनता के खिलाफ आवाज उठाते हुए हल्टी घाटी का युद्ध लड़ा। उन्होंने महलों को छोड़कर जंगलों में रहकर अपनी सेना तैयार की और फिर से संघर्ष किया। उनके अदम्य साहस के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। इस मौके पर आर्यनगर के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, सरीता अमोली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, विकास चौहान, विजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सरदार चंचल सिंह, पवन पंत, अशोक कुमार, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद पोखरियाल, प्रमोद पाल आदि शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--