स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज " के सानिध्य में हरिहर आश्रम में, “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक” द्वारा दो दिवसीय “निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन

हरिद्वार--

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार के “मृत्युंजय परिसर” में आज अनन्तश्री विभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज "पूज्य प्रभुश्री जी" के पावन सान्निध्य में, “स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक” द्वारा दो दिवसीय “निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है । 

यह शिविर “ANCIENT HERITAGE FOUNDATION” द्वारा संचालित एवं “मेदान्ता हॉस्पिटल, गुरुग्राम” के सहयोग से किया जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर में हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधक, सन्त, ब्राह्मण-बटुक एवं स्थानीय जन भाग ले रहे हैं। इस शिविर में  सभी जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियाँ वितरित की जा रही हैं।

दो दिवसीय इस अवसर पर मेदान्ता हॉस्पिटल से डॉ. रमेश कुमार जी, डॉ. संदीपन जी तथा स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक के डॉ. अनुज मिश्रा जी, डॉ. प्रीती मिश्रा जी सहित कई चिकित्सकों द्वारा सेवा दी जा रही है। 

इस चिकित्सा शिविर में आज विशेष रूप से, भारत के भूतपूर्व-राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविन्द जी ने भी आश्रम से प्रस्थान करते समय "स्वामी अवधेशानन्द पॉलीक्लिनिक" का अवलोकन किया और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा—
“साधनहीन व्यक्तियों की सेवा ही परम साधन है, जिससे परमात्मा प्रसन्न होते हैं।”
“यह सेवा-परम्परा श्री हरिहर आश्रम में निरन्तर संचालित हो रही हैं।” 

#AvdheshananadG_Quotes
#RamNathKovind
#FreeMedicalCheckup
#swamiavdheshanandpolyclinic
#hariharashramkankhal
#HariharAshram

Comments

Popular posts from this blog

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान