धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौट रहे... देहरादून से आए परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

हरिद्वार

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले में देहरादून से आए एक परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सातों के शव कार के अंदर मिले है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी सोमवार को बाबा धीरेंद्र शास्त्री की पंचकूला सेक्टर-28 में चल रही कथा में भाग लेने के लिए आया था। कथा से लौटते समय सेक्टर-27 में खड़ी एक कार में परिवार के सातों सदस्यों ने ज़हर खाकर जान दे दी। पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक कार में कई लोग बेहोश पड़े हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। छह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, तीन बच्चे और दो बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह कर्ज का बोझ और आर्थिक तंगी बताई जा रही है,
जानकारी के अनुसार, प्रवीण मित्तल पर कुछ सालों से काफी कर्ज हो गया था। मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन उन्हें भारी नुकसान हुआ। व्यवसाय में घाटे और बढ़ते कर्ज से मानसिक तनाव में आकर उन्होंने कथित रूप से यह कदम उठाया। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वह नहीं चला। इसके बाद परिवार कर्ज के तले दबता चला गया। इतनी तंगी हो गई थी कि घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--