स्वामी गोपालानंद एक दिव्य संत थे --नरेश चंद गुप्ता 1008 गोपालानंद पंजाबी बाबा की पुण्यतिथि मनाई गई

इन्द्र कुमार शर्मा                                        हरिद्वार/ कनखल स्थित गोपालानंद आश्रम में स्वामी गोपालानंद स्मारक समिति द्वारा श्री श्री 1008 गोपालानंद पंजाबी बाबा की पुण्यतिथि मनाई गई। तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे और गुरु पूजन, रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ कीर्तन किया। समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वामी गोपालानंद एक दिव्य संत थे जिन्होंने देश के अन्य स्थलों में धार्मिक, सामाजिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके बताएं मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाएं। उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल गोपाल शर्मा ने कहा कि गुरु की सेवा से सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार से आश्रम में स्वामी गोपालन पंजाबी बाबा की पुण्यतिथि और जयंती मनाई जाती है। गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि महापुरुषों के आशीर्वाद से ही जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। इस अवसर पर मंत्री प्रभा शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण आनंद, उप मंत्री गोपाल गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, अशोक शर्मा , हरि नारायण, संतोष, राजीव, हरेंद्र, सतीश, ममता, राजेंद्र, हरीश, धर्मेंद्र विनय, रेखा आदि हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--