मोहिनी एकादशी- 07 या 08 मई कब है मोहिनी एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार एकादशी व्रत करने से मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है। सुख-समृद्धि के साथ जीवन का आनंद उठाने के बाद अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं-Mohini Ekadashi 2025: शास्त्रों में मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। विष्णु पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन से मिले अमृत को लेकर राक्षस और देवताओं के बीच विवाह होने लगा था और असुर अमृत लेकर भाग गए थे। तब भगवान विष्णु ने ही राक्षसों से अमृत लेने के लिए मोहिनी का रूप धरा था। माना जाता है कि विष्णु जी न यह रूप वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन धरा था। इसी के कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। जब से ही इस दिन पर व्रत रखा जाने लगा।

मोहिनी एकादशी तिथि 2025

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 मई को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 08 मई को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में मोहनी एकादशी 08 मई को मनाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--