40वीं वाहिनी पीएसी मे कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन

हरिद्वार--- सेनानायक महोदया श्रीमती तृप्ति भट्ट, IPS की अध्यक्षता में वाहिनी सम्मेलन कक्ष में एक कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कैलाश ओमेगा कैंसर अस्पताल, देहरादून के सहयोग से किया गया।

इस जागरूकता सत्र में *डॉ. सौरभ बंसल* द्वारा *कैंसर से संबंधित संभावित लक्षण, रोकथाम के उपाय, समय पर निदान एवं उपचार के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई*।
सत्र का उद्देश्य कार्मिकों में कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना एवं समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर ओमेगा कैंसर सेंटर एवं कैलाश हॉस्पिटल से डॉ. सौरभ बंसल, श्री विजेन्द्र कंडारी, श्री अंकुश सहित अन्य विशेषज्ञगण उपस्थित रहे।

इस कैंसर जागरूकता सत्र का लाभ वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को प्राप्त हुआ और उन्होंने इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


---

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--