व्यापारियों के हितों को ध्यान रखते हुए धरातल पर क्रियान्वित हो कुंभ मेला योजनाएं- सुनील सेठी। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं प्रांतीय उद्योग जिला महामंत्री संजय त्रिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से आज सी सी आर में बैठक में उपस्थित होकर मुख्य सचिव को अपने विचार रखे। जिसमें सुनील सेठी ने मुख्य रूप से बस अड्डे का विस्तारीकरण कर नियत स्थान पर बस अड्डे का बनाए रखे जाने की मांग के साथ साथ व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की रखी मुख्य मांग । भीमगोड़ा पर्वत माला के ट्रीटमेंट योजना भीमगोड़ा कुंड का सौंदर्यीकरण सहित बिजली पानी की समुचित व्यवस्था की मांग की। कुंभ योजनाओं के अंतर्गत न हो किसी भी व्यापारी का अहित ऐसी स्थाई योजनाएं बनाई जाए कुंभ मेले के दौरान। आज हरिद्वार कुंभ मेला तैयारियों को निरीक्षण करने योजनाओं को स्वरूप देने की प्रकिया के अंतर्गत हरिद्वार उपस्थित हुए मुख्य सचिव को से मांग करते हुए महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी , जिला महामंत्री संजय त्रिवाल सहित वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों के हित में कुछ मुख्य मांगे बैठक पर रखी। जिसमें व्यापारियों नेताओं ने कहा कि बस अड्डा हरिद्वार की धरोहर है इसे इसी स्थानपार खाली पड़ी अतिरित जमीन के साथ विस्तारीकरण किया जाए जिससे हरिद्वार के व्यापारियों सहित श्रद्धालुओं को उचित दूरी से हरकी पोड़ी तक आने जाने की समुचित व्यवस्थाएं मिले साथ ही व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए बिना तोड़ फोड़ के बिना किसी को विस्थापित किए कुंभ मेला की योजनाएं अमल में लाई जाए जिससे किसी का व्यापार प्रभावित न हो कुंभ मेले के दौरान लघु व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाए खाली पड़ी जमीनों पर योजनाएं बना घाटों का विस्तार कर योजनाएं बनाई जाए शहर के सौंदर्यकरण के कार्य कर हेरिटेज पोल लगा वाई फाई जंजाल तारो को हटा सुंदर भव्य द्वार बनाए जायें जिससे भव्य दिव्य कुंभ सम्पन्न हो ओर किसी का अहित भी न हो। भव्य दिव्य अर्ध कुंभ की मां गंगा से प्रार्थना की।
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--
“पूज्य प्रभुश्री जी” के पावन सानिध्य में रानीपुर मोड़, हरिद्वार में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) की नई शाखा का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संस्कृति में वर्णित चार पुरुषार्थों — धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के संदर्भ में ‘अर्थ’ की शुचिता और समाजोपयोगिता पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “सही समय पर अर्थ का सटीक नियोजन एक बड़ी कला है, जो व्यक्ति और समाज दोनों के लिए कल्याणकारी है।” इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व-कैबिनेट मंत्री एवं विधायक आदरणीय श्री मदन कौशिक जी, बैंक के जोनल हेड श्री रोहित पाठक, रीजनल हेड श्री तरुण शर्मा, शाखा प्रबंधक श्री अपूर्व दुबे, सी.ए. श्रीमती ऋचा जी, गंगा सभा के महामंत्री आदरणीय श्री तन्मय वशिष्ठ जी, महामण्डलेश्वर पूज्य श्री अखिलेश्वरानन्द गिरि जी महाराज, जनहित सेवा ट्रस्ट के सचिव आदरणीय श्री आई. डी. शास्त्री जी सहित कई अन्य सम्माननीय व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल हरिद्वार की औद्योगिक और आर्थिक उन्नति के नए द्वार खुले, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और संस्कृति की गूँज भी जनमानस तक ...
Comments
Post a Comment