*बंद कमरे का सीक्रेट क्या है?*
हरिद्वार के मीडिया कर्मियों में खूसर-फूसर है कि राज्य अतिथिग्रह (डाम कोठी) के बंद कमरे में क्या हुआ होगा?
मुख्य सचिव की पूर्व मंत्री एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक के साथ अलग कमरे में लगभग 45 मिनट बातचीत हुई। मीडिया कर्मियों के लिए यह गुप्त बातचीत कौतुहल का विषय बन गई है। जाहिर है कि माननीय ने कुंभ की विकास योजनाओं में जनहित को ध्यान में रखने की ही बात कही होगी।
अर्द्धकुंभ मेला 2027 की प्रस्तावित स्थाई व अस्थाई योजनाओं की समीक्षा करने मुख्य सचिव आनंद वर्धन हरिद्वार आए थे। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्य सचिव को बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब होना था। लेकिन विधायक मदन कौशिक ने मुख्य सचिव से अलग बात करने लगभग 45 मिनट लगा दिए और मीडिया कर्मियों को प्रतिक्षा करनी पड़ी। बात हुई तो क्या हुई इसके कयास लगाए जा रहे हैं।
मुख्य सचिव आनंदवर्धन हरिद्वार के जिलाधिकारी रहे हैं। कुंभ 2010 में वह कुंभ मेलाधिकारी हरिद्वार रहे और विधायक मदन कौशिक शहरी विकास मंत्री के साथ कुंभ के नोडल मंत्री भी रहे। 
इस नाते कुंभ मेला आयोजन के दोनों अनुभवी लोग हैं। उनका अनुभव, उच्चस्तर पर समन्वय कुंभ मेला व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण हो सकता है?
रतनमणी डोभाल

Comments

Popular posts from this blog

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--