हरिद्वार - ट्रेवल कारोबारियों ने शिवमूर्ति चौक पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बाहरी राज्यों की टूरिस्ट कंपनियों को उत्तराखंड में अपने आफिस खोलने के बयान पर नाराजगी जाहिर की। टूरिस्ट कारोबारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उत्तराखंड के टूरिस्ट कारोबारियों को उजाड़ने का काम कर रही है। उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल्स आर्गनाइजेशन के अभिषेक अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि इसबार उत्तराखंड में यात्रा कारोबार ठप्प रहा ऐसे में सरकार को ट्रेवल कारोबारियों की मदद करनी चाहिए लेकिन इसके उलट ऐसी पालिसी लाई जा रही हैं जिससे कारोबारियों को नुक्सान हो। उन्होंने कहा दोबारा यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक शटल सेवा शुरू नहीं की गई है साथ ही किराया भी 49 फीसदी बढ़ा दिया गया है। पर्यटन मंत्री जी को पहले उत्तराखंड के पर्यटन कारोबारियों के बारे में सोचना चाहिए। उल्लेखनीय है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम में कहा था कि बाहरी कंपनियों को उत्तराखंड में कार्यालय खोलने चाहिएं, जिससे कि उत्तराखंड की यात्रा में जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को ही मिल सके।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1521 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। दिनांक 17 मई 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर, विशिष्ट अतिथि किरन जैसल, महापौर, हरिद्वार, विशिष्ट अतिथि महामण्डलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव, उदासीन भेष संरक्षक समिति, भारत, विशिष्ट अतिथि कोठारी रामवेन्द्र दास जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण राजघाट कनखल हरिद्वार, कर्मेंद्र सिंह,...
Comments
Post a Comment