*ऐसा कोई भी कृत्य ना करें जिससे कांवड़ की पवित्र भावना का अनादर हो -श्रीमहंत हरि गिरी*

*हरिद्वार, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। जूना अखाड़े में पत्रकारो से वार्ता करते हुए श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार और उत्तराखंड कांवड़ लेने आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ नियमों का पालन करें। धार्मिक भजन करें। ऐसा कोई भी कृत्य ना करें। जिससे कांवड़ की पवित्र भावना का अनादर हो। हरिद्वार प्रत्येक श्रद्धालु का है। श्रद्धालु हरिद्वार को अपना घर समझें। जिस प्रकार अपने घर में स्वच्छता का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार मां गंगा की पवित्रता का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का कचरा और गंदगी गंगा में ना फेंके। पॉलीथीन का प्रयोग बिल्कुल ना करें। मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य का पालन करें। श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए जो नियम निर्धारित किए हैं। उनका भी पालन करें। कांवड़ यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रशासन को जानकारी दें।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--