कांवड़ मेले की कुशलता के लिए महंत रवींद्र पुरी ने फिर सौंपा जिला प्रशासन को 25 लाख का चेक, क्षेत्र में शुरू कराए कई सेवा कार्य

हरिद्वार। कोराना काल से लेकर तमाम आपदाओं और अवसरों पर जिला प्रशासन और लोगों की मदद करने वाले अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी एक बार फिर कांवड़ मेले में सेवा के लिए आगे आए हैं। धर्मनगरी में ऊंचे, भव्य और 5 स्टार आश्रमों की कमी नहीं है, लेकिन ये शान शौकत केवल इनकी गद्दियों पर बैठे भौतिकतावादी संतों के काम ही आती है, ऐसे में एक बार फिर महंत रवींद्र पुरी ने आगे बढ़कर कांवड़ मेले में ना केवल भंडारा शुरू किया बल्कि जिला प्रशासन को भी 25 लाख का चेक सौंपा। इसके अतिरिक्त भी वे मेला क्षेत्र में कई सेवा कार्य कर रहे हैं, जिन्हें वे बताना नहीं चाहते।स्वभाव से बेहद शालीन, विनम्र और मिलनसार महंत रवींद्र पुरी सावन के इस पवित्र महीने में मायापुर स्थित चरण पादुका स्थल पर विशेष पूजा कर रहे हैं।हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि की भी उन्होंने जबरदस्त प्रशंसा की है और पुलिस को शुभकामनाएं दी हैं। महंत रवींद्र पुरी के अनुसार संतों का काम ही समाज सेवा है और यही वे कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--