सतगुरु पार ब्रह्म है सतगुरु तारण सतगुरु महिमा अपार है करती वह भव पार श्री महंत विष्णु दास महाराज

 हरिद्वार 15 जून 2025 हरिद्वार भूपतवाला स्थित मां गंगा आश्रम शिवम एंक्लेव भटटे वाली गली मे परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 बृजभूषण दास महाराज की साकेत वासी शिष्या साध्वी अन्नपूर्णा देवी मन्नू बाला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल संत समागम आश्रम के श्री महंत बसंत दास महाराज के पावन  सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर भक्तजनों के बीच ज्ञान अमृत वर्षा करते हुए गुरु रामसेवक उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने सतगुरु पार ब्रह्म है  सतगुरु तारणहार है सतगुरु महिमा अपार है करती वह भव पार जिस भगवान को आप इधर-उधर ढूंढते फिर रहे हैं वह तो आपके गुरु धाम में आपके सतगुरु के रूप में ज्ञान के ईश्वर के रूप में बैठे हुए हैं आप कहां भटक रहे हैं सतगुरु देव ज्ञान का वह अमृत सरोवर है जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने मात्र से उनके ज्ञान को ग्रहण करने मात्र से आपका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है श्री महंत वसंत दास महाराज ने कहा सतगुरु का पावन सानिध्य हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हुए कल्याण की और अग्रसर करता है इस अवसर पर महंत दुर्गादास महाराज महंत गंगादास महाराज महंत साध्वी रंजना देवी महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत प्रणवदास महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत शिवानंद महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज श्याम गिरी महाराज सहित बहुत से संत महापुरुषों ने अपने पावन वचनों से भक्तजनों पर ज्ञान की वर्षा की

Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की विभिन्न निर्माण इकाइयों में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--

गुलदार से साथी कुत्ते को बचाने के लिए गली के कुत्तों ने किया सीधा मुकाबला, वायरल हुआ वीडियो