गंगा रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान संत गंगापुत्र स्वामी निगमानंद सरस्वती की 15 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार, 13 जून 2025 को मातृ सदन आश्रम, जगजीतपुर, कनखल में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी शिवानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभी गंगा भक्तों से निवेदन है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर बलिदानी गंगा पुत्र स्वामी निगमानंद सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित करें और गंगा सहित अन्य नदियों की दुर्दशा पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होकर गंगा रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1521 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। दिनांक 17 मई 2025 शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर, विशिष्ट अतिथि किरन जैसल, महापौर, हरिद्वार, विशिष्ट अतिथि महामण्डलेश्वर श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव, उदासीन भेष संरक्षक समिति, भारत, विशिष्ट अतिथि कोठारी रामवेन्द्र दास जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण राजघाट कनखल हरिद्वार, कर्मेंद्र सिंह,...
Comments
Post a Comment