हरिद्वार गंगा सभा को मिला “5 करोड़ का दान”

हरिद्वार ----देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके पुत्र और बहू बीते दिनों हरिद्वार की हर की पैड़ी गंगा घाट पर पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने हर की पैड़ी पर चल रही गंगा सभा के द्वारा तमाम व्यवस्थाओं को बारीकी से जाना और अब हर की पैड़ी की गंगा सभा को अनंत अंबानी के द्वारा 5 करोड़ रुपए दान में दिए गए हैं।यह पैसा हर की पैड़ी की तमाम व्यवस्था के लिए इस्तेमाल होगा।
अपनी हरिद्वार यात्रा के बाद गंगा सभा के पदाधिकारी तन्मय वशिष्ठ को अनंत अंबानी ने मुंबई में मुलाकात के लिए बुलाया था। हाल ही में महामंत्री तन्मय वशिष्ठ मुंबई में उनके आवास पर पहुंचे।जहां पर गंगा और गंगा सभा से जुड़ी तमाम धार्मिक मामलों पर बातचीत हुई।महामंत्री ने बताया कि अंबानी परिवार धार्मिक स्थलों और खासकर गंगा के लिए बेहद आध्यात्मिक विचार रखते हैं।उनसे लगभग 30 मिनट से अधिक की मुलाकात में उन सभी विषयों पर बात हुई जो हरिद्वार और हरिद्वार की हर की पैड़ी के लिए बेहद जरूरी हैं।
आपको बताते चलें कि अपनी हरिद्वार यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने गंगा सभा को किसी भी समय साथ रहने और हर तरह से सहयोग करने की बात कही थी। अब गंगा सभा के पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि अंबानी परिवार की तरफ से गंगा सभा के पास 5 करोड़ रुपए दान के पहुंच गए हैं।गंगा सभा के सभी पदाधिकारियों ने पूरे अंबानी परिवार का हृदय से आभार प्रकट करने के साथ ही गंगा से उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की प्रार्थना भी की है।

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--