12 सितम्बर 2025
*पब्लिक इमेज इनिशिएटिव* के अंतर्गत, रोटरी हरद्वार ने आज होटल विनायक, रानीपुर, हरिद्वार के मुख्य द्वार पर रोटरी व्हील और सूचना पट का भव्य अनावरण किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में उसकी पहचान और गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना भी आवश्यक है। इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है। होटल विनायक हरिद्वार का एक प्रमुख स्थल है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं। मुख्य द्वार पर लगाया गया रोटरी व्हील और सूचना पट न केवल रोटरी की उपस्थिति का प्रतीक है, बल्कि यह राहगीरों, आगंतुकों और शहरवासियों को संगठन की गतिविधियों एवं सेवाओं से परिचित कराने का माध्यम भी बनेगा।
गौरतलब है कि रोटरी हरद्वार की साप्ताहिक नियमित बैठकें हर शुक्रवार की शाम इसी होटल विनायक में आयोजित होती हैं। इसलिए यह स्थान रोटरी की पहचान और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयुक्त है।
क्लब के पदाधिकारियों का कहना था कि पब्लिक इमेज को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास समय की मांग हैं। जब समाज रोटरी को समझेगा और उसके कार्यों से परिचित होगा, तभी और अधिक लोग प्रेरित होकर सेवा कार्यों से जुड़ पाएंगे।
इस अवसर पर रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष रो॰ डॉ. अलोक सारस्वत एवं सचिव रो॰ सक्ष्म पाठक ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी ऐसे प्रतीकात्मक और सूचनात्मक प्रयास किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में होटल विनायक के मालिक श्री दिनेश कौशिक , पीपी रो॰ पंकज गुप्ता, पीपी रो॰ बी एम गुप्ता, पीपी रो॰ अंकुर मित्तल , पीपी रो॰ हिमांशु गुप्ता, रो॰ धर्मेंद्र मांधाता, रो॰ नीरज अग्रवाल आदि मौजूद थे ।
Comments
Post a Comment