सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने हेतु अवतरित होते हैं:विशोकानन्द भारती महाराज

हरिद्वार कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानन्द जी महाराज का निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर एक विशाल संत समागम भी आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री महा निर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज उपस्थित थे इस अवसर पर बोलते हुए महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम विभूषित परम वंदनीय श्री श्री स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज ने कहा सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने हेतु अवतरित होते हैं भजन पाठ पूजा कथा सत्संग यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों को ईश्वर तक पहुंचने की युक्ति बताते हैं साथ ही ग्रंथों के पावन सार के ज्ञान का आत्मबोध करा कर उनका लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैंl

इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा गुरु बिना ज्ञान नहीं और ज्ञान बिना कल्याण नहीं इसलिये पावन गुरुजनों का ज्ञान सारस्वत है गुरुदेव अपने ज्ञान के माध्यम से हमें सत्य का मार्ग दिखाकर हमारे जीवन का उद्धार कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 श्री शैलेंद्रानन्द ने कहां सतगुरु देव का ज्ञान इस पृथ्वी लोक पर मां गंगा के समान पावन है सतगुरु द्वारा दिये जाने वाला ज्ञान सारस्वत है सतगुरु के ज्ञान में ही हमारे कल्याण और मुक्ति दोनों की युक्ति छिपी हुई है कार्यक्रम आयोजन विश्व कल्याण साधना यतन द्वारा किया गया तथा भक्त जनों पर संत महापुरुषों के दिव्य ज्ञान की वर्षा हुई इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया

Comments

Popular posts from this blog

आसान नहीं होगी हरिद्वार में नए डीएम मयूर दीक्षित की राह, धर्मनगरी में होंगी कई चुनौतियां

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्कस्वास्थ्य शिविर का 1521 मरीजों ने उठाया लाभ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हरिद्वार वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर  मुख्य अतिथि आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक (ICICI BANK) शाखा का शुभारम्भ :--